Advertisement

“वो तोड़ रहें है हम पेड़ लगा रहें हैं” पिछले कई सालों से यह सिलसिला चल रहा है!

असामाजिक तत्वों से परेशान समाज के लोगों ने की कलेक्टर को शिकायती।

Bhind । गौरी सरोवर के तट पर स्थित नटबाबा निषाद राज उद्यान आश्रम पर पेड़ पौधों को लगा कर रक्षा करने में लगे सुनील कुमार बताते हैं। यहां आए दिन ईंटों एवं लोहे से बने छोटे पौधों के सेफ्टी गार्ड तोड़कर गिराए जा रहे है।
असामाजिक तत्वों द्वारा यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। समाज के लोग इसे लेकर बहुत दुखी है लेकिन मैं परेशान नहीं हूं। वो तोड़ते रहेंगे और मैं लगातार पेड़ लगाता और बनाता रहूंगा। इस कृत को लेकर प्रेम नारायण बाथम, रामजी लाल बाथम, सुनील कुमार, राजू बाथम, बोनी बॉथम, संतोष, सौरभ, गौरव, संजीव बाथम आदि समाज के लोगों ने कलेक्टर को की शिकायती आवेदन भी दिया है।

सुनील कुमार में आगे बताया कि इस मंदिर पर तक़रीबन दो दर्जन के आस – पास बड़े एवं पौधे लगे हैं कुछ इसमें दरखत बन चुके। यहां पेड़ों के किनारे लगे ट्री गार्ड कोई असामाजिक तत्व तोड़ जाते हैं। उनका काम है तोड़ना मेरा काम है बनाना मैं बना रहा हूं। फ़िर भी जीत हमारी ही होगी समाज में हर तरह के लोग होते है। किसी को पेड़ पौधों से नफरत होती है। मुझे पेड़ पौधों से मोहब्बत है मैं लग रहा हूं। एक तरफ़ जहां सरकार बड़ी प्राथमिकता से पेड़ पौधे लगाने पर जोर दे रही है जिला प्रशासन ऑक्सीजन लेवल की घटती पर काम करते हुए शहर में पड़ी खाली जगह पर पेड़ पौधे लगाने की हिदायत देती है। यहां तक की प्रधानमंत्री ने भी कहा है हर आदमी एक पौधा लगाए। अपने परिवार में जो लोग स्वर्गवासी हो गए हैं उनके नाम से। इधर सरकार भी करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वहीं प्रतिवर्ष सैंकड़ों जगह पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन अ सामाजिक तत्व इसके ठीक उलट है। वो नहीं चाहते कहीं हरियाली हो।