उरई। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को बैठक हुई जिसमें लोक अदालत के लिए दिशा निर्देश दिए गए। न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार गौतम के विश्राम कक्ष में मंगलवार 14 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अन्य श्रमण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की अध्यक्ष!अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अमृता शुक्ला ने कार्यों की समीक्षा की और अधिक से अधिक दावों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं परिवार कल्याण विशेषज्ञ प्रियंका द्विवेदी ने बताया कि वादकारियों से संपर्क किया जा रहा है और सुलह समझौते को सफल बनाया जा रहा है! बैठक में राजीव खरे, के के प्रजापति, विनोद प्रकाश व्यास मौजूद रहे।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।













