Bhind। बिजली विभाग को नगर पालिका दफ़्तर का विद्युत कनेक्शन काटना पड़ा भारी। कनेक्शन काटने के कुछ ही घंटों बाद ही नपा कर्मियों ने विद्युत कार्यालय में कचरा डाल कर हंगामा खड़ा कर दिया। विवादों इतना बढ़ा की अधिकारी बुलाना पड़े।

दरअसल मामला दो सरकारी विभागों के बीच का है जहां नगर पालिका परिषद कार्यालय भिंड पर विद्युत विभाग का बिजली बिल बकाया होने के बाद जब बिजली विभाग के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का बिजली सप्लाई कनेक्शन काट दिया तभी नपा के सभी पार्षद इकठ्ठा होकर बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुँच गए और नाराज़गी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया । इतना ही नहीं नपा कर्मियों ने अपने साथ नगर पालिका परिषद के बाहनों में कचरा भरकर लाय और अधीक्षण यंत्री कार्यालय के मुख्य गेट पर ला पटक दिया गया। यह सब घटनाक्रम देखकर बिजली विभाग मैं तैनात सुरक्षा गार्ड और पार्षदों एवं कर्मचारियों के बीच जमकर कहा सुनी हो गई।इस मामले में जब नगर पालिका परिषद के लोगो से हक़ीक़त जानना चाही तो नपा अधिकारियो से सम्पर्क नही हो सका। जबकि सूत्र बता रहे हैं कि नगर पालिका में विद्युत विभाग का लंबी राशि का विद्युत बिल काफी दिनों से पेंडिंग पड़ा हुआ था तो विद्युत विभाग के लोगों ने आकर नपा में विद्युत सप्लाई कनेक्शन काट दिया। वहीं दोनों कार्यालय के अधिकारी एक दूसरी पर बकाया होने का इल्जाम लगा रहे। बरहाल इस हंगामा की शहर में चोर हूं ओर चर्चा हो रही हैं।














