Advertisement

कनिष्ठ सदस्य नवनिर्वाचित जयदेव सेन को मिला प्रमाण पत्र।

उरई ( jaloun ) जिला न्यायालय उरई स्थित राजेंद्र रावत सभागार में गुरुवार को एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना एवं सदस्य राजेश चतुर्वेदी, राजाराम ज्ञानी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगन्नाथ निषाद, गोपाल श्रीवास्तव, मंशील गुप्ता, वीरेंद्र चतुर्वेदी, संजय अग्निहोत्री,द्रगपाल सिंह की उपस्थिति में बार संघ के नवनिर्वाचित जिला बार संघ अध्यक्ष भगवत शरण मिश्रा को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना ने प्रमाण पत्र दिया।

महासचिव को एल्डर्स ने प्रमाण पत्र दिया। कोषाध्यक्ष संतोष कुमार अहिरवार को श्यामलाल वर्मा ने प्रणाम पत्र सौंपा। वहीं विश्वदीप राव को राजेश चतुर्वेदी एवं कमेटी सदस्य सौरभ सोनी, नेहा निरंजन, कलेक्ट्रेट प्रभारी इंद्रजीत सिंह आईजी, जयदेव सेन, अजहर अहमद, निकेतन अहिरवार, जीतेश कुमार विश्वकर्मा, आलोक कुशवाह, नरेंद्र तिवारी सुरेंद्रपाल को प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया एवं एल्डर्स कमेटी ने जिला बार संघ अध्यक्ष और महासचिव को बार एवं कलेक्ट्रेट प्रभारी इंद्रजीत को कार्यालय की चाबी सौंपी गई।