उरई ( jaloun ) जिला जजी राजेंद्र रावत सभागार में गुरुवार को एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना ने नवनिर्वाचित जिला बार संघ के अध्यक्ष भगवत शरण मिश्रा को
प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सदस्य राजेश चतुर्वेदी,राजाराम ज्ञानी,अरुण कुमार श्रीवास्तव,जगन्नाथ निषाद,गोपाल श्रीवास्तव, मंशील गुप्ता,वीरेंद्र चतुर्वेदी,संजय अग्निहोत्री, द्रगपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा महासचिव को एल्डर्स ने प्रमाण पत्र दिया। वहीं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार अहिरवार,श्यामलाल वर्मा,विश्वदीप राव को राजेश चतुर्वेदी ने प्रमाण पत्र दिया। कमेटी के सदस्य सौरभ सोनी,नेहा निरंजन एवं कलेक्ट्रेट प्रभारी इंद्रजीत सिंह आईजी, जयदेव सेन,अजहर अहमद,निकेतन अहिरवार, जीतेश कुमार विश्वकर्मा, आलोक कुशवाह, नरेंद्र तिवारी, सुरेंद्रपाल आदि को प्रमाण पत्र दिए गए एवं एल्डर्स कमेटी ने जिला बार संघ अध्यक्ष और महासचिव को बार की चाबी भी सौंपी और कलेक्ट्रेट प्रभारी इंद्रजीत को भी कार्यालय की चाबी सुपुर्द की।
नवीन जिला बार संघ पदाधिकारियो को एल्डर्स कमेटी ने सौंपे जीत के प्रमाण पत्र















