Bhind । गौरी सरोवर रोड़ पर बुधवार दोपहर एक 55 वर्षीय महिला को गाय ने उसे वक्त टक्कर मार दी जब वह गौरी सरोवर किनारे रोड़ से होकर गुजर रही थी। ठोकर लगते ही महिला गोरी तालाब में जा गिरी।
तभी वहां से एक टमटम वाला गुजरा उसने सारी घटना देखी और महिला को गौरी में गिरते देख लिया। टमटम चालक ने रुक कर थोड़ा देखने लगा तभी महिला नीचे पानी में जाने के बाद दोबारा उछली वैसे ही टमटम वाले ने महिला का हाथ पकड़ कर बाहर निकाल लिया। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।
घायल महिला का नाम सोमवती पत्नी देवीदीन महावीर नगर वार्ड नंबर 11 की निवासी है। उसे
स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में ले जा कर भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।












