Advertisement

रोड किनारे रखे रेलवे के गाटर गिरने से माँ बेटा घायल

Bhind । ठेकेदार की लापरवाही कहें या किस्मत का लेखा। गाटर के टकराने से मां बेटे दोनों घायल ।

दरअसल मामला देहात थाना क्षेत्र न्यू रेलवे लाइन फाटक के पास। जहाँ ओवर ब्रिज बनाया जा रहा वही रेलवे विभाग के द्वारा रोड के किनारे गाटर रख दिये गए है। अटेर की ओर से आते हुए ओमजीत शर्मा पुत्र राजू शर्मा उम्र 14 वर्ष अपनी मॉ अनीता के साथ बाज़ार जा रहा था। जैसे ही दोनों गाटरो के पास से निकले वैसे ही गाटर फिसल कर मॉ और वेटे के पैरो पर आ गिर गया।

जिससे ओमजीत शर्मा गम्भीर घायल हो गए तथा मॉ अनीता भी घायल हो गए। राहगीरो ने दोनो को तुरन्त उठा कर इलाज के लिए जिला चित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनो के इलाज़ दिया जा रहे है।