Advertisement

गुम हुए मोबाइल पाते ही मालिक के होंठो पर लौटी मुस्कान

पुलिस महकमें की अनूठी पहल,,,

Bhind। जिस दिन से मोबाइल गुम हुआ था उसे दिन से हाथ में मोबाइल नहीं था। मेरे पास इतना पैसा भी नहीं कि दूसरा खरीदा जा सके! मैंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि अब नहीं मिलेगा। लेकिन अपना खुद का मोबाइल हाथ में पा कर बहुत खुश हूं,अंदर से आज मैं गद गद हो गया हूं। मैं धनबाद देना चाहता हूं पुलिस अधिकारियों को!,,,,
ये उद्गार उस वक्त मोबाइल मालिक ने व्यक्त किये जब उनको कंट्रोल रूम सभागार में ट्रेडिशनल एसपी संजीव पाठक ने चोरी हुआ बारामदी के बाद मोबाइल वापस दिया।

पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि जिलें में गुम हो रहे मोबाईलों के आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे थें। तभी उक्त आवेदनो पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हे ट्रैस करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक को निर्देशित किया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से भिण्ड जिले के समस्त थानो को CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाईल ट्रैस कर थाना स्तर पर एवं सायबर सेल टीम को शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया।

वहीं वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश परिपालन में उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) दीपक तोमर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार उईके के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये सायबर सेल टीम और सभी थानों की टीम ने मोबाईल गुम सम्बन्धी आवेदनों पर कार्यवाही जारी रखते हुये विभिन्न कम्पनियों के मोबाईलो को ट्रैस कर बरामद किया गया।
इस अलावा सायबर सेल द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से समस्त थानों को प्रशिक्षण देकर मोबाईल को ट्रैस करने एवं त्वरित कार्यवाही को आदेशित किया गया।

बरामद मोबाईल की क़ीमत लाखों में,,!
गौरतलब है कि CEIR पोर्टल के माध्यम से जिला में मार्च 24 से अब तक कुल 221 मोबाईलों को ट्रैस कर बरामद करने में सफ़लता हासिल की है। किसकी बाजारू कीमत 51,00,000 रुपये आंकी गई है।
बताया गया है ये सभी मोबाईल जिला भिण्ड के अलग-अलग थाना क्षेत्रों एवं कई राज्यो जैसे उ०प्र०, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट, झारखण्ड,केरल,असम,छत्तीसगढ से बरामद किये गये है।

इन कंपनियों के थे मोबाइल!
चोरो द्वारा बरामद किए गए मोबाइल रीयलमी, ओपो,वीवो,एमआई,सैमसंग,टैक्नों,इनफिनिक्स, मोटोरोला,बनप्लस आदि कम्पनी के हैं!
जिन्हें आज पुलिस कन्ट्रोल रुम हाल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम एवं थानों की निगरानी में मोबाईल मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया।

क्या अमीर,क्या गरीब,सब हुए मोबाइल गुम का शिकार!
मोबाईल गुम में वर्तमान भारतीय सेना,होमगार्ड,पुलिस में तैनात जवानों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों, माली, खिलाडी, स्टूडेन्ट,ग्रहणी महिला,अध्यापक,पत्रकार एवं आमजन के थें।

इनमे से कुछ आवेदक येसे है जो मोबाईल खरीद भी नही पायें,यहां लोगो ने बताया कि रास्ते में काम पर जाते समय मोबाईल गुम हो गया। परन्तु जब आज मेरा मोबाइल खोजकर वापिस किया गया, तो मुझे बहुत खुशी हुई है। धारकों को मोबाईल वापस मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
मोबाईल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल तथा थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पूरी कार्यवाही में सराहनीय भूमिक
सायवर सेल टीम उक्त इस कार्य मे सायबर सेल सत्यवीर सिहं, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव, हरपाल,पवन यादव। थाना स्तर पर ज्ञानेन्द्र मिश्रा थाना देहात, सर्वेश तोमर थाना गोहद चौराहा, विवेक करन थाना सिटीकोतवाली, मोनू किरार थाना मौ,पदम सिंह रावत थाना मेहगावं, की रही

भिण्ड पुलिस की आमजन से अपीलः-
मोबाईल गुम होने पर www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।