Bhind । नयागांव थाना अंतर्गत एक 17 वर्षीय युवक को उसे वक्त करंट लगा जब वह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। तत्काल परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा इंद्रवीर सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य उर्फ गोलू पुत्र रोहित सिंह निवासी ग्राम सगरा राम जानकी आश्रम के पास खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था तभी ज़मीन से कम ऊंचाई पर खेत के अंदर से गुजरी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और उसके शरीर में करंट प्रवाहित होने लगा। इतना देखकर परिजन लोग दौड़े दौड़े पहुंचे उसको विद्युत लाइन से अलग किया।
आनंद फानन में जिला चिकित्सालय भिंड लेकर आए जहां डॉक्टरों में परीक्षण के बाद गोलू को मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही परिवार की महिलाएं मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ी और दहाड़ मार कर रोने लगी। यह देखकर सारा माहौल गमज़दा हो गया। और जैसे ही गांव तक यह सूचना पहुंची गांव में मातम से छा गया है। फिलवक्त गोलू का शव ट्रॉमा सेंटर पर रखा हुआ था। खबर लिखे जाने तक आगे की कार्यवाही जारी थी।














