Advertisement

रेत का अवैध परिवहन करते देहात थाना पुलिस ने पकड़े दो ट्रैक्टर

रेत का अवैध परिवहन करते देहात थाना पुलिस ने पकड़े दो ट्रैक्टर

भिंड। देहात थाना अंतर्गत सुभाष चौराहे के नज़दीक सुबह पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टरों को बिना रॉयल्टी ट्रॉली में रेत भरे हुए पकड़ कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की है।
देहात थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की मंशा के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर मंगलवार सुबह गश्त के दौरान दो ट्रैक्टरों ट्राली को रेत से भरे हुए रोका और उनके रेत रॉयल्टी संबंधित दस्तावेज मांगें तो ट्रैक्टर चालको द्वारा रेत से संबंधित कोई दस्ता बैज नहीं थे। न ही उनके पास रॉयल्टी के कोइ काग़ज़ थे। इसी के अधार पर दोनो ट्रैक्टरों को पकड़कर उनकी विरुद्ध बेइधानिक कार्रवाई करते हुए जप्त कर लिया है।