Mihona ( Bhind ) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिहोना में नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में बताया गया। स्वच्छता जीवन में अपनानी चाहिए पार्षद देशराज श्रीवास ने छात्र-छात्राओं को बताया। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में स्वच्छता अपनानी अवश्यक है । स्वच्छ वातावरण से ही मन की शुद्धता होती है जब व्यक्ति का मन शुद्ध रहता है। तो उसकी सोच भी सकारात्मक होती है। जिससे वह जीवन में महत्वपूर्ण कार्य का भागीदार बनाता है। अर्थात प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए। अपने घर के आसपास स्वच्छ वातावरण निर्मित करना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य राजीव व्यास, संजीव गुप्ता, धीरेंद्र ओझा, शिव प्रताप सेंगर, जगदीश श्रीवास,अनुपम सिसोदिया, विनोद तिवारी ,कृष्णकांत शर्मा तथा नगर परिषद कर्मचारी पंकज सिंह धर्मेंद्र सिंह तोमर राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छता जीवन का अहम हिस्सा है। इसे हर आदमी को जीवन में उतरना चाहिए














