Advertisement

अधेड ने कुचला सांप,,,सांप के काटने से अधेड की मौत,

Bhind। मुख्यालय से पन्द्रह किलो मीटर की दूरी स्थित उमरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम विलाव है। जहाँ अजीब मामला पेश आया है।

कि अमर सिह पुत्र रामहेत सिंह परिहार उम्र 55 वर्ष को रात में खाना खाने के बाद रोज की तरह अपनी चारपाई पर लेटे हुए थे। तभी सोते समय अमर सिंह परिहार को सर्प ने काट लिया काटते ही अमर सिह की आंख कुल गईं। पहले तो अमर ने समझा के चूहे ने काटा है। लेकिन अमर सिंह की नजर एक सांप पर पड़ी।

उन्होंने बगैर समय कमाए उसे सांप को वहीं लाठी डंडों से मार लिया और सारी घटना अपने परिजनो को बताई।परिजनो ने जाकर देखा तो कमरे के अन्दर साप पड़ा हुआ है। परिजन दहशत में आ गई और अमर सिंह को बाइक पर बिठा इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे । जहाँ डॉक्टरों ने चैकप के उपरांत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया तब वक्त रहा होगा लगभग 12 : 30 का, भर्ती होने के चार घंटे बाद अमर की हालत बिगड़ने लगी डॉक्टर को सूचित किया डॉक्टर ने चेकअप के बाद अमर सिंह मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा शब का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनो को सौप दिया गया है।