Bhind । दोस्तो के साथ में नहाने गए 15 बर्षीय किशोर की बेसली नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुँची SDERF टीम ने चार घंटे का रेस्क्यू कर के शव को बेसली नदी से बाहर निकाल लिया।
बताया गया है कि ग्राम खुर्द मे रहने वाले 15 बर्षीय अनुज अपने दोस्तो के साथ बेसली नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही किशोर का पैर फिसल गया और गहराई अधिक होने का कारण नदी में डूब गया। आसपास मौजूद रहे लोगो ने किशोर को डूबते हुए देख लिया जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगो एवं परिजनों ने रेस्क्यू करने का प्रयास किया गया। जब तक पुलिस ने घटना की सूचना देकर SDERF टीम को बुला लिया। चार घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बेसली नदी से SDERF टीम ने किशोर के शव को बाहर निकाल लिया। फिलवक्त अनुज के शब को पीएम के लिए गोहद अस्पताल में भेज वाया गया है। इधर घटना की जांच गोहद थाना पुलिस ने शुरू कर दी है।
किशोर की बेसली नदी में डूबने से मौत। रेस्क्यू कर एसडीआरएफ ने निकाला शव।












