रामपुरा (jaloun) सड़क के किनारे आंशिक क्षतिग्रस्त पड़ी लावारिस मोटरसाइकिल देख राहगीर रहे परेशान,,,! क्या निकला पूरा सच?
Rampura थाना अंतर्गत माधौगढ़ रोड( Madhougan Road) पर नहर से लगभग 500 मीटर पहले सड़क किनारे एक लावारिस मोटरसाइकिल नंबर पीवी 05 AG 8706 पड़ी दिखाई दी। पास में टूटा हेलमेट चप्पल और एक लीला बैग भी पड़ा था। बाइक के इर्द गिर्द किसी का दिखाई ना देना किसी घटना या दुर्घटना की ओर इंगित कर रहा था! देखते ही देखते भीड़ लग गईं। खबरनवीसों को जब इस विषय में जानकारी मिली तो उन्होंने घटना स्थल की ओर कूंच कर खोज प्रारंभ की ।

तो पता ये चला “खोदा पहाड़ निकली चुहिया” कि कोई बेवड़ा शराबी नशे में धुत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में वेसुध पड़ा है । अस्पताल स्टाफ द्वारा उसे जिस कमरे में लिटाया गया है उसे कमरे में शराबी द्वारा उल्टियां किए जाने से पूरा कमरा गंदगी एवं दुर्गंध से भरा है। इसलिए उस समय शराबी की पहचान नहीं हो सकी । अनुमान लगाया जाता है कि उक्त मोटरसाइकिल का संबंध इसी शराबी से शायद हो। बरहाल रामपुरा थाना पुलिस ने सूचना पा घटना स्थल पर जा कर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अस्पताल में पडें शरावी की शिनाख्त की कार्रवाई की । बाद में बाद में मालूम हुआ कि स्वास्थ्य केंद्र में बेसुध पड़ा शरावी ग्राम भिटौरा जगम्मनपुर का है जो माधौगढ़ में निवास करता है।












