bhind। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर आवारा मबेशियों का जमावड़ा देखा जा रहा है । जबकि डीएम का आदेश है कि आवारा मवेशी रोड पर नजर नहीं आना चाहिए। आवारा मवेशियों के कारण हाईवे पर वाहन चालक काफी परेशान एवं असहज होते है। क्योंकि दिन हो या रात हाईवे किनारे और रोड के बीचो-बीच कई जगह आवारा मवेशी झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। जिस कारण किसी भी अप्रीय घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं। इतना ही नहीं रात के समय अघेरे में बैठी गायों के साथ रोजाना वाहनों द्वारा आवारा पशुओं की मौत हो रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों इस पर मौन है। नाही कोई ध्यान दे रहे है।
कलेक्टर के निर्देश के बाद भी गौशाला नहीं पहुंचाई जा रही मवेशी
सरकार द्वारा मुख बधिर पशुओं के नाम पर मिल रही सुविधाओं के बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं शाम होते ही मालनपुर सब्जी मंडी और बाजार में मवेशियों का काफिला छुट्टा घूमता है, जिस कारण बाजार में लोगों का सब्जी सामान लेना दुश्वार हो जाता है।
और तो और कई बार आवारा मवेशी कई महिलाओं को घायल कर अस्पताल भी पहुंच चुके हैं। हालाकि जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार निर्देश दिए जा चुके हैं, कि आवारा मवेशी हाईवे और अन्य जगह नहीं दिखना चाहिए, बल्कि इन्हें पड़कर तुरंत गौशाला भिजवाने के निर्देश हैं
लेकिन नगर पालिका पर पशु वाहन पूर्ण कर्मचारी होने के क बावजूद आवारा मवेशी सड़कों पर स खुलेआम घूम रहे हैं।
इनका कहना है,,,,
हमारे द्वारा नगर परिषद से दो दु कर्मचारी दिन और दो कर्मचारी अ रात में लगाए गए हैं। जोकि सड़क स किनारे से गाय को हटाने का काम अ कर रहे हैं और कई आवारा पशुओं स को गौशाला भिजवा चुके हैं।
रायश्री मुकेश, नपअध्यक्ष प्रन मालनपुर।












