Advertisement

जामपुरा गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बकरियों की मौत

Bhind। मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर स्थित जनपद पंचायत ग्राम पंचायत जामपुरा में पिछ्ले 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश के कारण एक कच्चा मकान तेज आवाज़ के साथ भर भर कर धराशाही हो गया।

जिस से उसके अंदर बंधीं पांच से दस बकरियां दब गई। मकान गिरते ही गांव के सरपंच उदयराज सिंह के साथ ग लोग दौड़े और झमाझम बारिश के बीच मलबे से बकरियों को निकाला गया तब तक चार बकरियां की मौत हो चुकी थी।

जामपुरा सरपंच उदयराज सिंह भदोरिया ने बताया कि हरवंश सिंह भदौरिया पुत्र मंगल सिंह भदौरिया का बरसात होने के कारण पूरा मकान गिर गया है । मकान गिरने से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है,उनके खाने – पीने का सामान और 5 से 10 बकरियां दब गई,जिसमे लगभग 4 बकरियों की मृत्यु होना बताई जा रही हैं। और कुछ बकरियां घायल है। हरवंश के लिए यही उसका आय का श्रोत था। पूरे परिवार का भरण पोषण इन्हीं बकरियां के आय से होता था। इस परेशानी से उभरने के लिए हरवंश ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है । सरपंच उदयराज ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में हम उनके साथ खड़े है। इस मौके पर ग्राम जामपुरा के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जिन्होंने मलवा हटाने में काफ़ी मदद की । प्रशासन से भी मदद करने का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलवाया।