Advertisement

भाजपा सांसद संध्या राय एवं विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया

Bhind । पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल परिसर में भारतीय क्रॉस रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय,क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा सीता काट कर किया गया, इससे पूर्व उन्होंने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना करते हुए शुभारंभ किया प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के लोकार्पण के अवसर पर सांसद श्रीमती संध्या राय ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जनता के लिए सस्ती से सस्ती दवाइयां गुणवत्ता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगे। आर्थिक अभाव में गरीब परिवार अपना इलाज महंगी दवाइयां से नहीं करा पाते इसलिए श्री मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में जन औषधि केंद्र के माध्यम से छोर के व्यक्ति तक पहुंच ने वाला कार्य किया है। उन्होंने कहा की 2047 तक विकसित समृद्ध भारत के लिए युवा किसान महिलाएं गरीब इस दिशा में योजना बनाकर सबके विकास की चिंता कर रहे। सांसद श्रीमती राय ने कहा भारत सरकार ने आयुष्मान भारत कार्ड योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले हर व्यक्ति को यह सुविधा उपलब्ध कराई है वह ₹500000 तक का निशुल्क इलाज अस्पतालों में करा अपने जीवन को व्यतीत कर सकेंगे। हमारी सरकार जनहितेसी सरकार है आज मैं प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनको बधाई देता हूं कि आपके नेतृत्व में भारत विकास की ओर आगे बढ़ेगा।
सांसद ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हर गरीब के विकास की कल्याण की योजनाओं के लिए योजनाओं को धरातल पर उतर कर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा है। लोकसभा क्षेत्र के दोनों जिलों को भारत सरकार ने भिंड और दतिया को औषधि केंद्र से जोड़ा है। मेडिकल कॉलेज की भी सौगात हमारे जिले को मिली है। जिसका बाउंड्री वालों का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है हमारा जिला विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने संबोधित करते हुए कहा कि कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में लोगों के लिए बेहतर से इलाज उपलब्ध करने रहित योजनाओं को संचालित किया है यह औषधि केंद्र सस्ती दवाइयां के आधार पर लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि मरीज के लिए औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाइयां को ही लिखें जिससे हर व्यक्ति सस्ती दवाइयां खरीद कर अपना इलाज कर सके। उन्होंने कहा की स्वच्छ भारत मिशन के लिए हम आगे आकर मोदी जी के इस संकल्प को पूरा करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ नेता डॉ रमेश दुबे ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनसा है कि अस्पतालों में बेहतर इलाज गरीबों को मिले और यह केंद्र स्थापित होने से हम सबको इसका लाभ मिलेगा और योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने भी संबोधित किया। सांसद एवं विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेंचर लाइव प्रसारण के माध्यम से शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हिमांशु बंसल एवं आभार व्यक्त जिला चिकित्सालय सीएमएचओ डॉक्टर शिवराम सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर आरके मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन ,जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया ,मनोज अनंत, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जिला मंत्री डॉ तरुण शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी,जिला मंत्री पिंकी शर्मा, जिला महामंत्री आरती पाठक, शेखर खटीक, धर्मवीर सिंह बघेल तथा जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं जनसमूह उपाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद थे।