Bhind। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक आपदा भारी बारिश होने से गोहद विधानसभा क्षेत्र के नदी के किनारे बहे अधिकांश गांव बाढ़ की चपेट में आ जाने से लोगों को बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों हो रही है । घटना की जानकारी और मिलते ही गोहद क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया । मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य विधानसभा गोहद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम गोहद नगर गंगा दास का पुरा बंधा बरथरा ऐचाया आलोरी पिपरोली बंजारे का पुरा कठुआ हाजी सिर सोदा चंदहारा खितोली बंगथरा चितोरा मकाठा मौ असोह मोहदीपुरा अंधियारी कलां रसनोल निवरोल हवीपुरा बघराई क्षेत्र में पहुंचकर श्री आर्य बाढ़ प्रभावित आम जनों से मुलाक़ात की।

क्षेत्र में 48 घण्टे से हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में आई भयानक बाढ़ ने चारों ओर तबाही मचाकर रख दी है क्षेत्र में हर जगह बाढ़ से हुई तबाही के मंजर देखे जा सकते है। कस्बा दबोह और उसके ग्रामीण अंचलों में अभी भी लोगो के बाढ़ में फंसे होने की सूचनाएं आ रही है। क्षेत्र में हुई अतिबर्षा से जनजीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया है साथ ही किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रो की यह हालत है कि लोगो के सिर से मकान की छाया के साथ घर गृहस्थी का समान भी भेंट चढ़ गया। वह बेघर हो गए तो कुछ गाँव में मामूली नुकसान होने की खबर है। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की साथ ही उन्होंने किसानों को सात्वना दी और कहा कि आप चिंता न करे । आपके नुकसान की भरपाई की जाएगी।

बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के साथ खाने पीने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने लोगो को खाने के पैकेट भी वितरित किये और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने कहा है कि लगातार बारिश के बाद कुछ क्षेत्रों में हालात सम्भलने लायक है। तो कुछ क्षेत्रो में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को धैर्य बंधाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार आपकी प्राकृतिक आपदा मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार जनों की मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारी निर्देशित किया है। कि बाढ़ में फंसे लोगों के लिए तत्काल राहत कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ किए जाएं जो गांव बाढ़ आने से डूब गए हैं। उन परिवार जनों को गांव से बाहर दूसरे स्थान पर लाने के लिए व्यवस्था तत्काल की जाए भोजन सामग्री का वितरण पर विशेष रूप से चिंता करते हुए पीड़ित परिवार जनों को वितरित किया जाए।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने गोहद विधानसभा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।












