Bhind । डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया,हाथी पांव जैसी गंभीर बीमारी के रोकथाम के लिए डॉक्टरों की टीम चढ़ा रही है पानी पर लेप, जिला मलेरिया उन्मूलन अधिकारी डीके शर्मा ने टीम को निर्देशित करते हुए बताया कि मलेरिया,चिकिनगुनिया,डेंगू ,हाथी पांव जैसी बीमारियां पानी में पैदा हुए लार्वा से होती है। जो पानी में मच्छर द्वारा दिए गए अंडों से पनपता है। उस लार्वा को रोकने के लिए कपड़े की बनी ऑयल कैनन गेंद इस्तमाल में लाई जाती है।

इस का इस्तेमाल ऑयल कैनन जो की जले हुए तेल में कपड़े की बनी हुई गैंद को भिगोकर पानी में डाला जाता है। जिससे पानी की ऊपरी सतह पर तेल की एक परत बन जाती है।जिससे मच्छर का लार्वा पानी के अंदर पनप नहीं पता और डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया हाथी पाव आदि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो जाता है।
लार्वा नष्ट करने पानी पर चढ़ाया जा रहा है लेप !














