Advertisement

रात के अंधेरे में मूर्छित पड़ा व्यक्ति को इलाज़ के बाद क्यूआरएफ ने पहुंचा घर तक।

अच्छी ख़बर,,,,

Bhind। अमूमन लोग पुलिस को हमेशा हेय दृष्टि से देखते है। लेकिन कभी कभी एसएएफ जवान एवं पुलिस फोर्स का काम मिशाल बनके सामने आता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार निकल कर आया है। जहां भिंड से श्योपुर ड्यूटी जाते वक्त गोरस और श्योपुर के बीच रात्रि लगभग 11 बजे एक लड़का बे होशी की हालत में रोड किनारे पड़ा हुआ था वहीं उसके करीब साइड से उसकी बाइक भी खड़ी थी। तभी यकायक क्यूआरएफ के वाहन चालक रविन्द्र गुर्जर की नज़र उस पर पड़ी, चालक ने वाहन रोक कर क्यूआरएफ कंपनी 17वी वाहिनी के प्रभारी एस आई बाबूलाल पटेल को बताया।

वहीं क्यूआरफ कंपनी जवानों द्वारा नजदीक से देखा तो उसके सर में गंभीर चोट थी। si बाबूलाल पटेल एवं MT रविन्द्र सिंह गुर्जर, आर0 प्रहलाद सिंह,आर0 अभिषेक सिंह तोमर एवं समस्त क्यूआरफ जवानों के सहयोग से उसको जिला अस्पताल श्योपुर ले जाया गया। जहां एमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपहार दिया गया। उपचार उपरांत उस घायल व्यक्ति को अस्पताल पुलिस चौकी के माध्यम से उसके घर तक सूचना भिजवाकर सकुशल घर पहुंचाया गया। इस के बाद क्यों आर एफ जवान अपनी ड्यूटी वास्ते श्योपुर निकल गए।
इस नेक काम से क्षेत्र में क्यूआरएफ के जवानों की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।