Advertisement

मूसलाधार बारिश ने जिले में वरपाया कहर ! नदियां, तालाब,पोकर,उफ़ान पर,,!

Bhind। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद वही हुआ जिसका डर था। बस्तियां हुई जलमग्न, गोदाम में भर पानी,भीगा कुंतलों अनाज,बर्बाद हुई सैंकड़ो बोरी खाद,तब प्रशासन आया अलर्ट मूड में, अब लव लश्कर के साथ उतर पड़ा है हकीकत जान ने,,? जिले में मूसलाधार बारिश से नदी और नाले उफान पर आ गए है। गांव एवं निचली बस्तियां बाढ़ के चपेट में है।

ऐसे हालातों में लोग अपने घरों से निकल कर सुरक्षित जगह तलाश रहे है। घर निचली मंजिल तक डूब गए है। खाने पीने का सामान डूब कर खराब गया है।

जिले में 48 घण्टे से अधिक हुई बारिश ने लोगो का जीवन अस्त ब्यस्त कर दिया। राहत की बारिश आफत की बारिश बन गई। बारिश के बाद भिंड जिले के ग्रामीण अंचल में तबाही मचा दी। लोगो की घर गृहस्थी का सामान पानी में बह गया। इस आफ़त में लोगो ने अपने घरों की छत पर रात बैठक गुजारी है।

बारिश इस क़दर हुई के चम्बल,सिंध,क्वारी समेत कई नाले उफान पर आ गए है। गोहद क्षेत्र के केई गांव एचाय,पिपरौली, चितौरा, बग्थरा, निबरौल,खरौआ,माधौगढ़,बसरा गाँव मे बाढ़ जैसे हालत बन गए।

अटेर क्षेत्र के ग्राम परा में घरों के अंदर पानी भरा गया है खाना बनाने को लोग हैरान है। मबेशी नहीं बांध पा रहे लोग। गाँव पानी से घिरने के कारण लोगो का जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। ऐसे में कई ग्रामीणों ओर कस्बाई इलाको में लोग पलायन की स्थित में आकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने लगे है। मवेशियों को भी सुरक्षित ठिकानों पर पहुँचा रहे है।
*विद्युत पोल हुऐ धरासायी,,,*
भिण्ड जिले के गोरमी कस्बे के ग्रामीण इलाकों में 12 से अधिक खम्बे टूट गए। जिससे बिधुत ब्यवस्था चरमरा गई।जिससे पेयजल समस्या सामने आ गई है।

गोहद कस्बे के गोहद से ग्वालियर के मुरार जाने बाला रास्ते पर बने पुल की मिट्टी में कटाव आ जाने से रास्ते को बंद करना पड़ा। बारिश के कारण इधर मौ में झिलमिल नदी उफान पर आने से कस्बा चारो तरफ से पानी से घिर गया।लहार क्षेत्र के आलमपुर में सेकड़ो घर डूब गए और दो दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।
मिहोना नगर परिषद् अंतर्गत ग्राम बंथरी में घरों में पानी घुस गया है।