Advertisement

तेज बारिश में भरवारा कर गिरा घर गृहस्ती का सामान हुआ बर्बाद!

Bhind । वार्ड क्रमांक 1 बंथरी मिहोना में अतिवर्षा होने के कारण तालाब पानी से लबालब भर गया है। तालाब पानी का उचित निकास न होने के वजह से करीब में रहने वाले रहवासियों का निकलना मुश्किल हो गया। यहां पर वाल्मीकि समाज एवं दोहरे समाज के लोगों के मकान बने हुए हैं। जल निकासी के लिए पुराना रास्ता है लेकिन उसकी सफाई न होने कारण पानी का निकास बंद है। वही समाज के लोगों ने है पुराना जल निकासी का जो रास्ता है उसमें नाला एवं सड़क निर्माण की मांग की है। जल भराव की समस्या खत्म हो सकती है। सड़क बनने से लोगों का आवागमन सरल हो जाएगा। वहीं अति बरसा के कारण वार्ड क्रमांक 1 बंथरी में सोनवीर श्रीबास का मकान धारासाही हो गया है