Bhind । आने जाने से मोहताज दो दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार। उन्हें एक अदद ट्राई साइकिल की विशेष आवश्यकता थी कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दिव्यांगों को तत्काल ट्राई साइकिल की माँग स्वीकारते हुऐ कार्रबाई कर तुरन्त ही दोनों दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिलवाई।
यहां बता दूं कि गोहद के ग्राम चिनकूपुरा निवासी मोहन सिंह एवं ओझा नगर अटेर रोड़ बंबा के निवासी अवधेश सिंह द्वारा दिव्यांगता के कारण दैनिक दिनचर्या के कामों में होने वाली परेशानी के बारे में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर संजीव ने मोहन सिंह एवं अवधेश सिंह की परेशानियों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई। अपनी समस्या का निराकरण हो जाने पर मोहन सिंह एवं अवधेश सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।












