Advertisement

समय से उपस्थिति दर्ज करने कर्मचारी लगे लाइन में।

Bhind । डर तो डर है,, डर है तो सुधार भी होगा ! यह कहावत जिला चिकित्सालय में इन दिनों देखने को मिल रही है।

यही कारण है कि जिला चिकित्सालय के कर्मचारीयों को समय से आने की होड़ लग गई है। एक ही समय पर सभी अधिकारी कर्मचारियों को आने से अटेंडेंस मशीन पर भीड़ लग जाती है।

बताया गया है कि आज कल कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की जिला अस्पताल भिंड में ज्यादा चहल कदमी देखी जा रही है जिसके चलते आज कल स्टाफ के नर्स, कंपाउंडर ,वार्ड बॉय, गार्ड एवं डॉक्टर्स अपने निर्धारित समय पर पहुंच रहे हैं। पहुंचते ही ट्रॉमा सेंटर स्थित थंभ मशीन पर खासी भीड़ लग जाती है। इस कंडीशन को देखकर लोगों में खुशी है कि चलो कर्मचारी तो समय से पहुंचने लगे। लोग तो दबी जुबान में यही भी कह रहे हैं कि इस हिसाब से तो कलेक्टर को रोज़ आना चाहिए।