Advertisement

ड्राइविंग के दौरान युबक को आया हार्टअटैक,खाकी ने बचाई जान।

Bhind। कार ड्राइविंग के दौरान एक युबक को हार्ड अटैक आ गया। जिसकी जान QRF अधिकारी ने पीसीआर के जरिए बचाई जान।

दरअसल मामला ये है कि दीनदयाल नगर में रहने बाले मनजीत सिंह अपने परिबार के साथ कोई प्रोग्राम अटेंड कर मेहगांव से ग्वालियर लौट कर दीनदयाल नगर बापस देर रात जा रहे थे। तभी अचानक गोहद के पास कार ड्राइविंग करते समय देर रात मनजीत को हार्ड अटैक आ गया और वो बेहोश हो गए। इस घटना के बाद उनकी पत्नी और बेटी ने मदद के लिए लोगो को रोकने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक कोई भी मदद के लिए नही रुका। इसी बीच QRF के जबान ड्यूटी से लौट करके सरकारी बाहन से लौट रहे थे तो उनकी नज़र सड़क पर इधर लोगो से मदद के लिए बेटी के साथ दौड़ रही महिला पर पड़ी वेसे ही QRF जबानों में उनके अधिकारी बाबू लाल पटेल ने अपना बाहन रोका ओर दौड़ लगा रही महिला पूछा जिसके बाद महिला ने जानकारी दी वेसे ही QRF प्रभारी बाबूलाल पटेल ने अपनी टीम के साथ मिल कर कार में ड्राइविंग शीट पर बैठे मनजीत को बाहर निकाला और सड़क के किनारे उसे लिटा कर पीसीआर पध्दति के जरिए युबक मनजीत की जान बचा ली।इतना ही नही सुरक्षित होने के बाद QRF के जबान दम्पति को खुद उनके घर पहुँचाने गए।VISTAAR NEWS टीम इस पर QRF प्रभारी बाबूलाल पटेल से मुलाकात की ओर घटना के बारे में जाना तो उन्होंने बताया कि कोई भी ब्यक्ति महिला की मदद के लिए रुका लेकिन तब वो अपनी टीम के साथ वहां से ड्यूटी करके निकल रहे थे।बाबूलाल पटेल 2008 में आर्मी से रिटायर्ड होकर 2015 QRF में ज्वाइन हुए है।तो उनको सेना में पीसीआर पद्धति के बारे बताया जाता है उसी के तहत उस पद्धति से उन्होंने युबक की जान बचाई।

बाइट:
मैंने पीसीआर के जरिए उसे ड्राइवर मनजीत की जान बचाई । उसके बच्चे रात बहुत परेशान थे। यह काम करके मैं बहुत खुश हूं। बाबूलाल ने आगे बताया इस तरह की ट्रेनिंग हम सब जवानों को ट्रेनिंग के दौरान दी जाती है।
– बाबूलाल पटेल,QRF प्रभारी