दो वर्ष से अलग रह रहे पति पत्नी को फिर से किया एक।
पुलिस की ये अनूठी कार्यवाही बटोर रही है समाज की शुर्खियां
Hasrat ali
Bhind। शादी के 6 माह बाद ही पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा था, कि दोनों दो वर्षों से एक दूसरे से दूर हो गए थे। एक अकेला पन दोनो को कचोटे जा रहा था। जीवन की खुशियां छीन गई थी। दोनो तरफ एक कशिश और एक खालिस थी। देखते देखते एक लंबा अरसा बीत गया। एक दिन पत्नी ने लहार थाने आकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने दोनों पति पत्नी को बुलाकर बीच काउंसलिंग कराई। प्रभारी रविन्द्र ने बताया कि दोनो के दिलो एक गुजाइश थी या यूं कहे के एक अकेले पन का अंधेरा था। जो मैं उनकी बातों को सुन कर समझ रहा था। मैंने वगेर समय गवाएं दो वर्षों से चली आ रही शिकवे शिकायत को मिटा ने की फिर से पहल शुरू की।
अमूमन पुलिसिया कार्य शैली में लड़ाई झगड़े लाठी डण्डे की पिटाई को लेकर सुलह की स्थितियों सामने आती रहती हैं, लेकिन लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। 2 वर्षों से परिणय सूत्र में बंधे पति पत्नी किसी मामूली विवाद को लेकर शादी के 6 माह बाद से ही एक दूसरे से अलग रह रहे थे। वहीं जब पत्नी द्वारा शिकायत थाने पहुंची तो प्रभारी शर्मा ने एक समाज में अनूठी मिसाल पेश की है।
बतादें, कि 2022 में महिला नेशा चौरसिया ग्राम मेहरा लहार का विवाह ग्वालियर के विलौआ गांव निवासी रामशंकर उर्फ सतीश चौरसिया से हुआ था, जिसके 6 माह बाद ही दोनों के बीच एक झगड़े के कारण एक दूसरे से दूरियां हो गई थी। इस शिकायत पर लहार पुलिस ने महिला के पति रामशंकर उर्फ सतीश चौरसिया को थाना बुलवाकर दोनों के बीच एक लंबी काउंसलिंग कराई। तकरीवन 3 घंटे चली काउंसलिंग के बाद पति पत्नी एक दूसरे से साथ जाने को तैयार हो गए। और फिर से खुशी खुशी एक हो गए। वही पुलिस ने भी दोनों को माला पहनाकर फिर से नए दांपत्य जीवन शुभ कामनाएं दी। पुलिस द्वारा इस तरह की गई एक अनूठी कार्यवाही को चारों ओर समाज के द्वारा साराहा जा रहा है।












