Advertisement

थाना रामपुरा पुलिस प्रतिनिधि सद्भावना परिचय बैठक संपन्न

थाना रामपुरा पुलिस प्रतिनिधि सद्भावना परिचय बैठक संपन्

 सभी से त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की अपी

रामपुरा (यूपी) थाना रामपुरा पुलिस एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि प्रतिष्ठित लोगों के साथ परस्पर परिचय व सद्भावना बैठक संपन्न कराई गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की है।
रामपुरा थाना के नवागंतुक थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह के आवाह्न पर थाना रामपुरा में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व ग्राम प्रधानों के साथ परस्पर परिचय एवं सद्भावना बैठक संपन्न हुई । इस दौरान थानाध्यक्ष ने अपना परिचय दे हुए उपस्थित क्षेत्रीय गणमान्य लोगो एवं ग्राम प्रधानों से परिचय के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा ज़ाहिर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी लोग समाज के बहुत जिम्मेदार और प्रतिष्ठित लोग हैं। मुझे उम्मीद है कि रामपुरा थाना क्षेत्र में शांति एवं सद्भावना बनाए रखेंगे,कोई अपराध अथवा गैर कानूनी कार्य पुष्पित एवं पल्लवित नहीं होने देगे। इसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है उन्होने आगे कहा कि रामपुरा थाना पुलिस आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। वहीं बोलते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन ने कहा कि समाज में कुछ नई कुरीतियां एवं परस्पर सामाजिक दुर्भावनायें पैदा होती जा रही हैं। इससे हमारे समाज का आपसी प्रेम, भाईचारा एवं मर्यादा का तानाबाना छिन्न-भिन्न होता जा रहा है। आज हम सब मिलकर सुख-शांति व सुरक्षित जीवन के लिए सामाजिक मर्यादाओं व समसामायिक परम्पराओं को संरक्षित कर अपनों से बड़े वुजुर्गो का सम्मान कर गांव में होने वाले छुटपुट विवाद का सामाजिक स्तर पर ही निस्तारण करने का प्रयास करें।जिससे लोगों में आपसी समरसता बनी रहे ।
आगामी पर्वो पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा त्योहार हमें मिलजुल कर प्रेम से रहना सिखाते है। हम सभी धर्मो का समान रूप से पालन करते हुए सभी के त्योहारों को आनंद के साथ मिलजुल कर मनाएं ।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी जगम्मनपुर उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह , चौकी प्रभारी ऊमरी उप निरीक्षक रामचंद्र ,वरिष्ठ पत्रकार विजय द्विवेदी ,शानू खान,कुलदीप,सौरभ कुमार,अंजनी कुमार सोनी,अंकित याज्ञिक, प्रदीप गौरव अंकित दीक्षित एवं जनप्रतिनिधियों में बालकराम प्रधान चंदावली,भानुप्रताप सिंह, भोदल सिंह प्रधान बिलौड,सत्येंद्र सिंह राठौर प्रधान हिम्मतपुर,शिववरन सिंह प्रधान महटौली,नरसिंह सेंगर प्रधान गुढा, हरेंद्र सिंह चंदेल,भानुप्रताप सिंह प्रधान कस्बा , देवेंद्र प्रधान पचोखरा ,ओमप्रकाश प्रधान रामपुरा देहात,अरविंद सिंह परिहार प्रधान हनुमंतपुरा,दिनेश बाबू हिम्मतपुर सहित अनेक क्षेत्रीय प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

रामपुरा से विजय द्विवेदी की रिपोर्ट