Advertisement

परिसर में लावारिस हाल में मिले हेण्ड ग्रेनेड को पुलिस द्वारा कराया गया सुरक्षित डिस्पोज

*परिसर में लावारिस हाल में मिले हेण्ड ग्रेनेड को पुलिस द्वारा कराया गया सुरक्षित डिस्पोज

भिंड। शनिवार रात्रि के लगभग 10.30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अशित यादव को स्थानीय संघ कार्यालय भिण्ड से सूचना प्राप्त हुई कि संघ परिसर के खाली ग्राउण्ड में एक तरफ हेण्ड ग्रेनेड जैसी संरचना रखी हुई है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक आसित ने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को उक्त स्थान पर पहुंचने हेतु निर्देश दिये तथा मामले की गम्भीरता को देखते हुये स्वयं उस स्थान तक पहुंचे जहां से सूचना आई थी। निरी० प्रवीण सिंह चौहान द्वारा दूर से देखने पर उक्त संरचना हेण्ड ग्रेनेड जैसी दिखाई दी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये स्थानीय डोंग स्काड तथा बीडीडीएस टीम मुरैना को सूचित किया जिस पर बीडीडीएस टीम मुरैना ने शीघ्र ही पहुंच कर उक्त ग्रेनेड का परीक्षण कर उसे 30-35 वर्ष पुराना तथा जीर्ण हालत में होना बताया जिसकी बाहरी परत खराब दिख रही थी जिसे सैण्ड बोरी में प्रोटोकॉल अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

घटनाक्रम के संबंध में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा जायजा लेने पर पता चला कि संघ कार्यालय के परिसर मे समतलीकरण के लिये दो तीन वर्ष पूर्व स्थानीय ग्राम डिडी जहां पर भिण्ड जिले की पुरानी फायरिंग रेंज हुआ करती थी से गिट्टी लाई गई थी जो कार्यालय के सामने बने खाली मैदान में फैलाई है। दो दिन पूर्व दिनांक 23 फरवरी को स्थानीय मोहल्ले के बच्चे उस परिसर में खेलने आते थे, उन्हें मिट्टी में यह ग्रेनेड मिला था, जिसे संघ कार्यालय में तत्समय उपस्थित राममोहन पुत्र शिवनरेश भदौरिया निवासी ग्राम विरगवां थाना पावई के द्वारा इसे यथा स्थान पर मैदान में ही किनारे पर रखवा दिया तथा अपने वरिष्ठ जनो के माध्यम से पुलिस को रात्रि दिनांक 24 फ़रवरी को सूचना दी। जिस पर से पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये किसी भी अफवाह को विराम देते हुये सक्षम एवं उपयुक्त कार्यवाही की गई।