अवधेश खटीक के साथ हुई मारपीट की रिपोर्टर दर्ज एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने के गुहार,एसपी को दिया पिता ने लिखित आवेदन
भिंड। रौन थाना अंतर्गत ग्राम इदुरखी शनिवार रात हुई मारपीट को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देर शाम तक जब संबंधित थाने में जब शिकायत दर्ज़ नहीं की गई तो परिजनों ने खट खटाया पुलिस अधीक्षक का दरवाजा। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले घायल अवशेष के पिता भगवानदास पुत्र रामगुलाम निवासी इंदुरखी ने पुलिस अधीक्षक के नाम दिए एक लिखित शिकायत की आवेदन में कहा है कि आरोपीगण रामवीर पुच्ची पुत्रगण जनवेद जाति राजपूत निवासी विरोना, पपरिया पुत्र प्रकाश, वट्टी पुत्र कमलेश, रामशरन पुत्र नहोर, करन पुत्र राजेन्द्र सभी जाति बाथम निवासी ग्राम इन्दुर्खी थाना रौन एवं अन्य जिन्हें मैं नहीं जानता ने पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर एकराय होकर मेरे पुत्र को खेत में भूसा भर ने जाते समय रात 8.30 बजे के लगभग घेर लिया बन्दूक, लाठियां, कुल्हाड़ी एवं कट्टा आदि लिए थे, खटीका वाले मा, बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देकर मारपीट करने लगे और कह रहे थे कि तू बहुत नेता बनता है, तुझे तो आज जान से खत्म करके ही रहेंगे।
रामवीर ने बन्दूक के बट मारकर मेरे पुत्र के दांत तोड़ दिये. पुच्ची फायर कर रहा था अन्य आरोपी लाठी, डण्डों से मारपीट करते रहे और आपस में कह रहे थे कि जिन्दा नहीं रहना चाहिए । जब मेरा पुत्र मरणासन्न हो गया तो आरोपीगण चले गये । मेरे पुत्र को शरीर में जगह-जगह गंभीर चोटें होकर फ्रेक्चर भी है, उसे नग्न अवस्था में छोड़ गये थे। सूचना मिलने पर हम लोग वहां पहुंचे और उसे उठाकर थाना रौन पहुंचे, रिपोर्ट दर्ज कराई किन्तु पुलिस रौन ने फौरी तौर पर रिपोर्ट तो लिख ली है,
उन्होंने शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है
कि मेडीकल परीक्षण एवं अन्य कार्यवाही में पुलिस रुचि नहीं ली है। इसलिए यह आवेदन श्रीमान जी की सेवा में पेश कर निवेदन है कि अपराध की गंभीरता को देखकर आरोपीगण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर इन्हें वैधानिक रूप से कार्यवाही कर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कर प्रार्थी के परिवार की जान-माल की रक्षा करने की कृपा करें।
कथन,,,,, शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ देहाती नाल सी लिखली है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ेंगे। और कार्रवाई शनिवार रात से शुरू हो गई है। *नरेंद्र सिंह कुशवाह ,थाना प्रभारी रोन*











