भिड़ की तस्वीर बदलने विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा :- राजीव
पूर्व कमिश्नर ने पत्रकार वार्ता में राखी बात।
bhind गृह क्षेत्र के लोगो की सेवा करने के बहाने विगत दिनों वीआरस लेकर राजनीति में अपने शहर भिंड में किस्मत आजमाने पहुंचे राजीव शर्मा को किसी भी पार्टी से टिकट नहीं हो पाया। लेकिन फिर भी अपने क्षेत्र को सुविधा युक्त करने उन्होंने ठान ली है। इसी सोच को लेकर शनिवार उन्होंने अपने निज निवास पर पत्रकार वार्ता बुला डाली ।
शहडोल संभाग के पूर्व कमिश्नर ने पत्रकारों के कैमरे पर कहा कि जन्म भूमि का ऋण उतारने के लिये मैने भारतीय प्रशासनिक सेवा छोड़ने का निर्णय लिया, क्योंकि मेरा मानना है जब तक व्यक्ति के अंदर ऊर्जा है तभी तक वह अपने परिश्रम से संभावनाओं को साकार कर सकता है।
उन्होंने यह भी कहा मेरे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के निर्णय को भिण्ड के आम जन द्वारा जो सम्मान दिया गया उससे मेरे ऊपर जन्मभूमि का ऋण और भी बढ़ गया है। भिण्ड में मिले मुझे अपने लोगो से लाड़ दुलार के लिये ज़िले के सभी नागरिकों और ग्रामीण बंधुओं का आभार व्यक्त करता हूं। इस व्योहार से मेरे इस निर्णय को आशा और विश्वास भी बढ़ा है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डालते हुए उन्होंने कहा दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर मेरे साथ आये सभी दलों और विचारधाराओं के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त कर रहा हू। जिन्होंने भिण्ड की तासीर और तस्वीर बदलने का मेरे साथ स्वप्न संजोया हैं।
सेवक राजीव का मानना है कि जिले की तस्वीर बदलने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और दिग्गजों को भिण्ड में आमंत्रित किया जाये ताकि जो कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, वाणिज्य, औद्योगिकी करण और इंफ़्रास्ट्रक्चर पर अपनी राय दे सकेंगे। इसके अलावा प्रणाम मध्य प्रदेश के सहयोग से संस्कृति, पुरातत्व,ललित कलाओं का संवर्धन किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा तरुण कला संगम को सक्रिय कर भिण्ड की तरुणाई को श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया जाने की संभावनाए पैदा होंगी।
वही उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ भिण्ड,सुसंस्कृत भिण्ड,संपन्न भिण्ड का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये शासन – प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और संपूर्ण नागरिक समाज को जोड़कर टीम भावना से कार्य करने का वातावरण तैयार किया भी होगा। इन सात बिंदुओं पर बात करने के साथ उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से सहयोग की उम्मीद भी जताई है।













