विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी ने किया संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भ्रमण
ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने की सलाह दी
भिंड। विधानसभा चुनाव नजर में रखते हुये चुनाव शांतिपूर्ण,निष्पक्ष सम्पन्न कराने शुक्रवार पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव ने थाना फूप क्षैत्र का आकस्मिक दौरा कर निरीक्षण किया। वही चुनाव सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया। क्योंकि पुलिस को निर्विघ्न निष्पक्ष विधान चुनाव सम्पन्न कराने सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
वही ग्राम भदाकुर,रानी विरगवां,मटगहना के मतदान केन्द्र पहुँच कर,मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणजनों,संरपच पूर्व संरपच से आगामी चुनाव के परिपेक्ष्य में समस्याओं से संबंधित चर्चा की। ग्रामीणजनों को भय मुक्त ,निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया। वहीं समुचित सुरक्षा का आश्वासन दिया साथ ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव की शिकायत या सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी। सभी लोगो से आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील भी की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी फूप निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया एवं थाना स्टाफ से संवेदनशील मतदान केन्द्रो, अपराध और अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी भी हासिल की। वही थाना में मालखाना, आर्म्स एम्यूनेशन,बलवा ड्रिल सामग्री एवं टीयर गैस सेल,हवालात कम्प्यूटर कक्ष भी देखे। साथ ही ईनामी वारण्टी, स्थायी वारण्टी, गिर० वारण्टी, फरारी बदमाश रजिस्टर को चैक किया एवं थाना प्रभारी व थाना स्टाफ को चुनाव सम्बन्धी कार्यवाहियों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये। इस के अलावा अच्छी कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरुस्कृत भी किया।












