Advertisement

शाही अंदाज में दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन, डॉक्टर परिवार ने मनाया अलग अंदाज़ में जन्मदिन!*

*शाही अंदाज में दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन,
डॉक्टर परिवार ने मनाया अलग अंदाज़ में जन्मदिन!

हसरत अली
भिंड। चाहता है भीड़ से हट कर तेरी पहचान हो,तो कुछ नया ईजाद कर कोई नकल पैदा न कर.शायर राजेश मधुकर की ये लाइनें उस इक शख्स पर खरी उतरती है। जिसने आज अपने जन्म दिन पर मुफलिसी से जूझते हुए बच्चों को अपने घर बुलाकर कर एक रहीसी अंदाज में भोजन कराकर चाहूंओर की चर्चा बटोरी है।

नवाज रहा है तो यूं नवाज मुझे, कि मेरा जिक्र मेरे बाद बार-बार चले किसी शायर की ये पंक्तियों आप पर सटीक है कि हे ईश्वर मुझे ये नवाज़ के मेरा चर्चा चलता ही रहे।

आज शहर में भी एक ऐसा ही जन्मदिन मनाया गया। जिनके जीवन के अस्सी दशक पूरे हो चुके है।
गौरतलब है कि कुछ लोग अपने नाम का अनुरूप व्यक्तित्व रखते है।,,, हम बात कर रहे हैं शहर भिड़ में निवासरत ऐसी शख्सियत की जिन्हें हम गुलाब सिंह किरार के नाम से जानते है।

मैं बताना चाहूंगा कि गुलाब जी ने आज अपने जन्मदिवस के मौके पर दिव्यांग विद्यालय के बच्चों को अपने निज निवास पर ससम्मान भोज के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान श्री किरार की दोनों बहुएं रानू एवं अंतरा किरार ने अपने ससुर गुलाब किरार के जन्म दिवस पर स्वयं अपने हाथों से भोजन तैयार कर उन बच्चों को खिलाया जो हमें समाज में एक हांसिए पर रहते है। वही भोजन के उपरांत श्री किरार ने बच्चों को स्टडी किट भेंट की जिसमें “नोटबुक, ड्राइंग बुक,रबर, पेंसिल के अलाव बहुत कुछ था।

इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ गुलाब सिंह किरार के अलावा शिवांशु किरार, डॉ शक्ति सिंह,बबलू सिन्धी,एमडी जैन,शिवभान राठौर, रानू ठाकुर अंतरा किरार,दीपक चावला,रोमा शर्मा,ट्वींकल,विवान आदि परिवार के सदस्य मौजूद रहे।