मंत्री ने परा पंचायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया भूमि पूजन
अटेर भिड़। विधानसभा अटेर क्षेत्र के ग्राम पंचायत परा के नजदीक गांव रुदौली देवरा सोई सेवा रामपुर रावली में तकरीबन एक दर्जन गांवों में ग्रामीण स्वास्थ्य के हितों को नजर में रखते हुए। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया ने गुरुवार को 308.80 लाख रुपए लागत से स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया है। इस मौके पर श्री भदौरिया ने कहा कि गांव में इसके अलावा जो हाई स्कूल है उसे इंटर तक किया जाएगा जिससे गांव क्षेत्र की बालिकाएं हाई स्कूल के बाद निरंतर पढ़ाई जारी रख सके। उन्होंने यह भी कहा कि परा पंचायत को नगर पंचायत में उन्यन करने की भी भविष्य में प्लान है।
उन्होंने आगे कहा कि जब ग्रामीणों ने गायों की समस्या को लेकर उन्होंने अवगत कराया है कि सरकार भविष्य में खुशी देने और अटेर क्षेत्र में एक बहुत बड़ा गांव अभ्यारण खोलने के पर भी विचार कर रही है। यहां अभ्यारण होने से क्षेत्र के सभी गांव को जोड़ दिया जाएगा एवं उसमें बाघ कई तालाब का निर्माण कराया जाएगा एवं चारों तरफ सुरक्षा के लिए बाउंड्री की व्यवस्था की जायेगी। सरकार की मंशा है कुछ ही दिनों में गायों से भी निजात मिल जाए।
वहीं अटेर जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधि विकास शर्मा, थान सिंह भदोरिया, जनपद सदस्य पति ओमकार ,स्वदेश जोशी, ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश चकवा के अलावा दो सैकड़ा से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।












