
भिंड। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अति रिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी मेहगावा आरकेएस राठौर के निर्देशन में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर मेहगांव पुलिस को मुखबिर सूचना पर अशोखर तालाब के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल हूई है।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर अधिया बंदूक तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया ।
गिरफतार किए गए आरोपी का नाम राघवेंद्र उर्फ बीजू पुत्र रामदास नरवरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम अशोखर थाना मेहगांव जिला भिंड बताया जा रहा है।
पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार आरोपी गांव के किन किन लोगो से अदावत रखता था। उनको दिखाना चाहता था रंगदारी । कारवाही में इन लोगों की यही सराहनीय भूमिका। थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक रविंद्र शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक,अशोक तिवारी, रामप्रसाद शर्मा, राजेंद्र गुर्जर ,रामप्रसाद प्रधान आरक्षक प्रदीप पचौरी ,आरक्षक दिनेश मुद्गगल, प्रदीप तोमर, मुनेश तोमर प्रधान आरक्षक चालक राजकुमार गौतम सैनिक केदार।











