- मेधावी विद्याथियो का होगा सम्मान,तैयारियों जीरो पर,,,!
बैठक में विधायक प्रतिनिधि ने की शिरकत
भिंड। आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के बैनर के नीचे होने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसको लेकर शहर के बैरागपुरा वार्ड क्रमांक 29 में प्रजापति समाज बुद्धिजीवियों द्वारा एक बृहद बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि ने भी गरिमामाई शिरकत की।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुनील ने कहा कि प्रजापति समाज के लोगों को कार्यक्रम में अगर किसी भी काम की जरूरत पड़ती है। हम उनका सहयोग करने पूर्णता तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह के कार्यक्रम अवश्य होना चाहिए क्योंकि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। जिससे बच्चों का शिक्षा की ओर ध्यान आकर्षित होगा। एवं बच्चे अपने माता-पिता के साथ पूरे जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इसलिए मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान अवश्य करना चाहिए।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति ,उपाध्यक्ष लज्जाराम प्रजापति, कोषाअध्यक्ष रामदास प्रजापति, धनीराम प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, अशोक प्रजापति ,सुरेंद्र प्रजापति ,भगतराम प्रजापति, छोटे प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, सोनदेव प्रजापति,भूरे उर्फ फौजी प्रजापति,आशीष प्रजापति,अनिल प्रजापति,वीरेश प्रजापति,रविरमन प्रजापति, अंकुश प्रजापति के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।













