Advertisement

सेवानिवृत्त होने से शासकीय सेवा के दौरान बने रिश्ते न टूटते हैं न छूटते हैं – आनंद द्विवेदी

जिला क्रीड़ा अधिकारी पद से सेवा निवृत हुए आनंद.

भिण्ड। द्विवेदी एक कर्मठ मृदभाषि एवं शिक्षा प्रेमी शिक्षक हैं. वे बच्चों को अनुशासन प्रदान करने में सदैव रहे आगे.जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उन्हे पुष्प माला, अंगवस्त्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा सेवानिवृत्त जिलाक्रीड़ा अधिकारी आनंद द्विवेदी एक कर्मठ,मृदुभाषी व शिक्षा प्रेमी शिक्षक हैं। छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक विकास एवं क्रीड़ा तथा अनुशासन प्रदान करने में सदैव तत्पर रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों ने सुखद और दीर्घायु जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से आप मधुर स्मृतियां लेकर जाएं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद द्विवेदी ने कहा सेवा निवृत्त होना एक शासकीय प्रक्रिया है, जिससे प्रत्येक शासकीय सेवक को रूबरू होना पड़ता है। सेवानिवृत्त हो जाने से शासकीय सेवा में बने रिश्ते न टूटते हैं न छूटते हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों,शिक्षक,शिक्षिका,छात्र, छात्राओं का आभार प्रकट किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद द्विवेदी बर्ष 1982 से शिक्षक के रूप में सेवा आये, जनपद के अनेक विद्यालयों में शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 भिंड में व्यायाम निदेशक के पद पर 18 वर्ष रहने के बाद वर्ष 2023 में जिला क्रीड़ा अधिकारी भिंड के रूप में अब तक सेवा दी।
जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल सहित कार्यालय के लिपिक व कर्मचारियों ने श्री द्विवेदी का माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर आनंद द्विवेदी के परिवार के लोगों व मित्रों ने कार्यालय पहुंचकर घर वापसी को लेकर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया और सम्मान पूर्वक उन्हें घर तक पहुंचाया।