Advertisement

शिक्षा वो हैं जो सही गलत की पहचान करना सिखाती है : संजीव कलेक्टर

प्रणाम मध्य प्रदेश युवा उत्सव कार्यक्रम में छै: सेंकड़ा बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया.

भिंड. शिक्षा वो है जो सही गलत की पहचान करना सिखाती है। बाकी जानकारी तो सूचना ओं का ढेर है। ये उद्गार भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने उस वक्त व्यक्त किये। जब वह प्रणाम मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चंबल एवं उत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। कलेक्टर संजीब ने आगे कहा फिजिक्स केमिस्ट्री गणित या अन्य विषयों का ज्ञान प्राप्त करके हम अपने दिमाग में सूचनाओं का एकत्रीकरण करते हैं. जिससे हम परीक्षा दर परीक्षा आगे बढ़ते हैं लेकिन जीवन में भले बुरे का ज्ञान नहीं हुआ,उद्यम शीलता नहीं आई, अपने विचारों का प्रकटीकरण नहीं आया, नैतिकता अनैतिकता का ज्ञान नहीं हुआ तो व्यक्ति जीवन में कभी भी मात खा सकता है!
बता दें कि बाबा जनक राम ट्रस्ट और प्रणाम मध्य प्रदेश के द्वारा चंबल के युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए तीन दिवसीय चंबल युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं…इससे बहुत सारी प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। तीन दिवसीय चंबल युवा उत्सव का आयोजन ऐतिहासिक गौरी सरोवर के तट पर त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया है।
कार्यक्रम में प्रथम दिवस माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रणाम मध्य प्रदेश के संस्थापक एवं पूर्व आईएएस राजीव शर्मा ने बताया की यह कार्यक्रम शिक्षाविद एवं संपादक स्वर्गीय श्री राम नारायण शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है। उन्होंने ने कहा यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवचरण उपाध्याय ने बताया ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में बाबा जनकराम पुस्तकालय संचालित किया जा रहा है जिसमें छात्रों को नि:शुल्क बातनुकूलित लाइब्रेरी में असीमित इंटरनेट आदि के द्वारा विश्व स्तरीय सुविधा प्रदान की जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार मिजाजी लाल जैन की अध्यक्षता में आयोजित प्रोग्राम में आरपीएस कुशवाह बबेडी, राजेंद्र सिंह राकेश लहरौली,कैलाश वर्मा, प्रेम शर्मा,डॉ विनोद सक्सेना ने भी संबोधित किया।
इसके अलावा संतोष प्रजापति,सोनू बघेल,ए असफल,मनोज मिश्रा,अवधेश शर्मा,विनोद बोहरे,प्रशांत पचौरी,आशीष उपाध्याय,राजपाल कुशवाह,दिनेश यादव,चंद्रशेखर भदोरिया सहित गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि व्यक्ति की।
प्रणाम मध्य प्रदेश के जिला संयोजक डॉ मनोज जैन ने बताया कि आज चित्रकला प्रतियोगिता में 600 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इस महोत्सव का समापन 16 फरवरी को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा।