Advertisement

भीषण गर्मी का असर: भोपाल में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित

कलेक्टर के अनुमोदन के बाद आदेश जारी, शिक्षक रहेंगे नियमित उपस्थित

भिंड । जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसमें शासकीय, अशासकीय, अनुदानित, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी स्कूल शामिल हैं।

हालांकि आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और प्रशासनिक कार्य जारी रहेंगे।
यह आदेश कलेक्टर महोदय के अनुमोदन के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित सभी विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *