रामपुरा ( jaloun) जनपद जालौन में रस केंद्रीय इंटर कॉलेज ऊमरी के छात्र यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यश प्रताप सिंह के पिता विनय कुमार सिंह एवं मां श्रीमती सुमन देवी बेटे की सफलता पर बहुत खुश है. नगर ऊमरी के गूंज मोहल्ला में यश प्रताप सिंह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरु को देते हैं वे बताते हैं कि मैंने हर संभव प्रयास किया कि जब-जब अपने काम से खाली समय मिला जिसमे निरंतर पढ़ाई और शिक्षा की तरफ ध्यान दिया. उस मेहनत का नतीजा है कि आज हम रस केंद्रीय इंटर कॉलेज ऊमरी का नाम रोशन करने में सफल हुए हैं. इस सफलता पर पूरे जनपद जालौन को प्रतिभा शाली छात्र यश प्रताप सिंह पर गर्व है।













