Advertisement

आध्यात्मिक कवि सम्मेलन में बही भक्ति रस की धारा

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के अंतर्गत आयोजन, कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

भिंड। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह समारोह के अंतर्गत स्थानीय लश्कर रोड स्थित सिटी पैलेस में भव्य आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि अंजुम मनोहर द्वारा किया गया, जिसमें देश-प्रदेश से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

कवि प्रदीप वाजपेई युवराज, राईन अजनबी, सतेन्द्र सिंह कुशवाह, ईशू त्रिपाठी, हसरत हयात, रामकुमार पाण्डेय, श्रीमती राधा तोमर, श्रीमती प्रीति भारद्वाज एवं दशरथ सिंह कुशवाह ने अपनी-अपनी आध्यात्मिक रचनाओं के माध्यम से उपस्थित रसज्ञ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं में भक्ति, नैतिकता और जीवन मूल्यों का सुंदर समावेश देखने को मिला, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता कथा व्यास श्री सेवाराम शास्त्री (उपाध्याय) जी ने की। इस अवसर पर सभी आमंत्रित कवियों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन ने धार्मिक वातावरण में साहित्यिक रंग घोलते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *