Advertisement

महिला सुरक्षा के लिए उठे कदम,पोस्टर, रैली, दिया जागरूकता का संदेश । कटआउट के माध्यम से बालक बालिकाओ एवं महिला घरेलू हिंसा, को लेकर समझाइश दी गई।

महिला सुरक्षा में उठे कदम,पोस्टर रैली कटआउट के माध्यम से बालक बालिकाओ एवं महिला घरेलू हिंसा, को लेकर समझाइश दी गई

भिंड पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक महिला बच्चो के खिलाफ होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता,

महिला को सुरक्षा एवं पूर्वा ग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान ” में हूं अभिमन्यु द्वितीय” का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया ।

जिस के तहत कार्यक्रम में मंगलवार को अभियान के प्रथम रोज़ महिला थाना भिंड में अभियान रथ को हरी झंडी दिखाई गई। जिसमे पुलिस अधीक्षक भिंड एवम कर्नल जगदीश राव कमांडेंट 30 एमपी बटालियन के जानिब से जन जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का आगाज़ किया गया, इस दौरान पुलिस के अलावा,अधिकारी,कर्मचारी , एन एस एस के छात्र, छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स,एनजीओ संस्था के सदस्यों को अभियान का मूल उद्देश्य से अवगत कराया गया, वही शपथ दिलवाई गई।

रैली का आयोजन उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी पूनम थापा के नेतृत्व में किया गया ,जो महिला थाना से प्रारंभ होकर इटावा रोड, परेड चौराहा, अस्पताल गेट होते हुए शास्त्री तिराहे पर पहुंच कर समाप्त हुआ। रैली में बालक बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधो,घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा,भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया, साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में जानकारी दी गयी।

साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100,चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स , वितरित किए गए। उनको सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए। एवम अपने आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। एवम अभिमन्यु का शेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया, अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई ,समस्त करवाही में महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ, महिला थाना का स्टाफ , निर्भया मोबाइल, साथ रहा।