छोटा हांथी एवं बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर
घटनास्थल से विधायक तीनों को लेकर पहुंचे जिला चिकित्साल
भिंड। उमरी थाना अंतर्गत अकोड़ा चिमनी के नजदीक महाकाल होटल के पास लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। एक छोटे हाथी (मिनी लोडर) ने तीन बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई। वहां से गुजरते हुए स्थानीय विधायक संजीव कुशवाह ने देखा, तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दो घायलों को मृत घोषित किया एवं एक गंभीर रूप से घायल है। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया जा सकता है।
स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने बताया तीन युवक अपनी बाइक पर सवार होकर ग्राम पंचायत पेवली से भिंड लोकमाता अहित्यवाई होलकर रैली में शामिल होने आ रहे थे। तभी पीछे से आती हुई एक फोर व्हीलर (छोटे हाथी) ने प्रमोद पुत्र गंभीर सिंह 21वर्ष, विपिन पुत्र जगत सिंह 17 वर्ष,अजय पुत्र धर्म सिंह 20 वर्ष, निवासीगण पेवली को पीछे से आते हुए रौंद डाला। तीनों गंभीर सड़क पर पड़े हुए थे। तभी स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने फोन कर एंबुलेंस बुलाई और अपनी गाड़ी में उनको लेकर जिला चिकित्सालय ले पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद प्रमोद एवं अजय को मृत घोषित किया। वहीं विपिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक घायल पाल समाज से है। फिलहाल डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में विपिन को इलाज दे रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर स्थिति है ग्वालियर रेफर किया जा सकता है। इस दुखद घटना से इलाके में शोक छा गया। वही विधायक ने पुलिस व्यवस्था पर भी उंगली उठाते हुए कहा है कि जब मालूम था कि लोकमाता अहिल्यावाई बाई होल्कार की रैली जिले भर से होना है। पांचों विधानसभा क्षेत्रों से पाल समाज के लोग एकत्रित हो रहे हैं। यह लोग भी उसी रैली में शामिल होने भिंड पहुंच रहे थे। इस तरह लापरवाही पूर्वक वाहनों को प्रवेश देना वर्जित होना चाहिए था। फिलहाल गमजादा परिवार में मातम छाया हुआ है।














