Advertisement

27 साल की सेवा के बाद शिक्षक रज्जू मांझी सेवानिवृत्त, भावुक विदाई समारोह आयोजित

भिण्ड। जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र का ग्राम मघारा स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक अटेर में 27 वर्षों तक शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक रज्जू मांझी के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के जी शर्मा संकुल प्राचार्य आर सी पांडे. दिनेश कुमार मांझी. रविन्द्र भदौरिया, गजेंद्र singh भदौरिया, जय दयाल सिंह यादव,रणवीर सिंह पूर्वशी,ब्रजेश सिंह चौहान,सुरेंद्र सिंह बघेल, सुनील कुमार मांझी,अरुण शर्मा शिक्षक हिम्मत पुरा इंद्रपाल यादव , दिलीप सिंह.उपस्थित रहे

शिक्षक रज्जू मांझी ने बताया कि उनकी नियुक्ति 23 अक्टूबर 1999 को ग्राम मघारा के विद्यालय में हुई थी। तब से इसी गांव में नौकरी की सेवाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि इस गांव के लोगों से उन्हें हमेशा भरपूर प्यार, सम्मान और सहयोग मिला। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया और शिक्षा को ही समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि “शिक्षा बहुत बड़ी चीज है। शिक्षित होकर ही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ सकता है। पहले की अपेक्षा अब पहले जैसा पढ़ाई का माहौल नहीं रहा, लेकिन बच्चों को पूरी लगन से पढ़ना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि अपने सेवाकाल के दौरान विद्यालय में कई शिक्षक आए और गए। इनमें दो शिक्षक सेवानिवृत्त हुए, जबकि आठ शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ।

मूल रूप से भाण्डेर, जिला दतिया निवासी रज्जू मांझी ने कहा कि शिक्षक बनने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा सेवा को समर्पित कर दिया। और गांव एवं विद्यालय को ही अपना परिवार बनाया। अब सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने गृह नगर लौटकर परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय में लगभग एक सैकड़ा विद्यार्थियों की जिम्मेदारी अब नए शिक्षकों पर होगी। वर्तमान में विद्यालय में सुंदर सिंह राजपूत, शिवचरण शर्मा एवं अतिथि शिक्षक राहुल अनिल शर्मा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *