Bhind बच्चों के साथ किसी प्रकार की धोकधड़ी नहीं चलेगी, यही कारण हैं जो कलेक्टर ने एक सैकड़ा से अधिक अशासकीय स्कूलों की मान्यता निलंबित करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की है. शासन की महत्वपूर्ण योजना अपार आईडी
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अपार आर्ड.डी. बनाने का कार्य प्रारंभ न करने पर जिले के 126 अशासकीय विद्यालय की मान्यता निलंबित कर दी है।
जिसके संबंध में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया अपार आईडी शासन की महत्वपूर्ण योजना है.जो सभी स्कूल संचालक के द्वारा बच्चों के लिए बनवाई जाना है। बच्चों के साथ धोखाधड़ी जैसे परीक्षा में इनरोलमेंट नहीं होना,टीसी नहीं मिलना,अंक सूची नहीं आना इन सभी धोखाधड़ी से बचाने सभी की अपार आईडी बनाने का काम किया जा रहा है। अपार आईडी बनने से इन सबका एक जगह डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा,जिसमें सभी रिकॉर्ड कभी भी कोई भी देख सकता है। इसी उद्देश्य से अपार आईडी बनाई जा रही है।
जिसके लिये बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी 126 अशासकीय विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की अपार आईडी नहीं बनबाई गयी. और एक महीने की अंदर अगर अभी भी कर प्रारंभ नहीं होता तो मान्यतायें रद्द की कार्रवाई की जाएगी.













