Advertisement

शासकीय स्कूल की बाउंड्री तोड़ रास्ता बनाने ग्रामीणों ने की शिकायत। कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश।

भिंड। अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मल्लपुरा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय की बाउड्री वॉल तोड़कर निजी रास्ता बनाने का मामला सामने आया है। बुद्धवार गांव मल्लपुरा के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव एवं डीपीसी से शिकायत की है। लिखित शिकायती आवेदन में संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि सुरेश सिंह और होशियार सिंह द्वारा यह अवैध निर्माण कराया गया है। उन्हें शासकीय विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। आरोप में कहा है कि इन दोनों व्यक्तियों ने विद्यालय की पक्की बाउड्रीवॉल को तोड़कर अपनी निजी संपत्ति के लिए एक रास्ता बना लिया। जो न केवल कानून का उल्लंघन है।

बल्कि शासकीय संपत्ति पर अपना हक दर्शाता है।
इस संबंध में ग्रामीण मुन्नातसिंह,मुलायम सिंह गंगा सिंह,डबल सिंह, रामकरण सिंह, हनुमत सिंह, अभिलाष सिंह, बलदेव ने सामूहिक रूप से ग्रामवासियों एवं विद्यालय कर्मचारियों ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें शासकीय बाउड्रीवॉल के अवैध निर्माण को तोड़े जाने और अतिक्रमण पर संबंधित के खिलाफ़ कड़ी कड़ी कार्यवाही करने मांग की है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और थाना प्रभारी पावई को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन में सुरेश सिंह और होशियार सिंह के खिलाफ शासकीय माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर कब्जा करने बाउड्रीवॉल तोड़ने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यह मामला शासकीय संपत्ति और सुरक्षा के उल्लंघन से जुड़ा है। विद्यालय के प्रति इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने और भविष्य में इस तरह के घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन से कड़ी निगरानी और तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है। बताया गया है कि कलेक्टर ने आवेदन के बाद संबंधित विद्यालय के हेड मास्टर के खिलाफ मौखिक आदेश कार्यवाही के लिए किए। वही स्कूल के प्रधान अध्यापक ने कहा है कि इस बात की सूचना मैं संबंधित डिपार्टमेंट को दी थी क्योंकि उसे वक्त इतना विरोध नहीं था जब पूरी बॉडी बाल बन गई तब जाकर विरोध शुरू हुआ है। वे इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेंगे ताकि शासकीय संपत्ति का संरक्षण हो सके और दोषियों को सख्त सजा मिले।