Bhind। चपरासी के अभाव में अध्ययनरत छात्रों से लगवा रहे हैं शिक्षक स्कूल में झाड़ू। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय ग्राम रैपुरा की ये तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाती हैं।

यहां बता दें कि भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैपुरा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रैपुरा में 10 बजकर 54 मिनट पर एक चौंकाने वाली तस्वीर निकल कर आ रही है जहां एक छात्र स्कूल में शिक्षक द्वारा झाड़ू लगवाई जा रही है। जब कि शिक्षक कुर्सी पर बैठकर देख रहे है। जब पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया तो हड़बड़ाहट में कुर्सी से उठ कर चलते बने। इस संबंध में जब स्कूल शिक्षक से सवाल किए तो भड़क उठे। लेकिन कुछ सोचने के बाद शिक्षक अचानक तैस आए और बोले तुम्हारे खिलाफ मैं कार्रवाई करवाऊंगा। बिना अनुमति कैसे स्कूल प्रांगण में कैसे आए, और वीडियो क्यों बनाया,,,? शिक्षक से जब उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम बताने से साफ़ इनकार कर दिया।
क्या पढ़ने वाले बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाई जा सकती है ?? वीडियो देखकर एक सवाल के जवाब में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा हम शिक्षक के ऊपर कार्रवाई करेंगे। अभी हम उनको नोटिस जारी करते हैं।

इनका कहना है,,
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है यह तो गलत है अगर ऐसा है तो नोटिस जारी कर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करेंगे!
-आर.डी. मित्तल, जिला शिक्षा अधिकारी।
स्कूल में लगवाई जा रही है विद्यार्थियों से झाड़ू ?













