Advertisement

नवसृजन सामाजिक संस्था के बैनर तले प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा संपन्न।

Bhind । अड़ोखर डिग्री कॉलेज में नवसृजन सामाजिक संस्था द्वारा शनिवार प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा का आयोजन किया गाय। जिसमे प्रतिभागी बच्चों को प्रतिभा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
बता दें कि आयोजित SSC.GD प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में 160 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया । जिसमे 115 बच्चे परीक्षा में शामिल हुऐ । परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे आयोजित की गई थी। बच्चो को परीक्षा प्रश्न पत्र में 152 प्रश्न दिए गए थे। साथ ही बच्चों का फिजिकल टेस्ट भी कराया गया। फिजिकल और लिखित परीक्षा दोनों से मिलाकर टोटल में से बच्चों को सिलेक्ट किया गया। जिसमें बालक एवं बालिकाएं दोनों प्रतियोगिता में शामिल है। संस्था द्वारा प्रतिभा बच्चों को प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप में प्रथम 5 बच्चों को 11हजार रुपये। द्वितीय 4 बच्चों को 5100 रूपए एवं तृतीय 10 बच्चों को 1100 रूपए ग प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।
गौरतलब है कि ये कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रखा गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई थी।

प्रथम 5 पुरस्कार पाने वाले विधार्थी,
कु.मधु चौहान,कु. संतोषी ,हरेन्द्र सिंह ,लवकुश चौहान ,कीर्ति कुशवाह। एवं द्वितीय 4 पुरुस्कार 5100 रूपए पाने वाले,चंद्रप्रकाश सिंह कुमारी किशोरी,विवेक,कु.ज्योति चौहान है । वहीं तृतीय पुरूस्कार पाने वाले 10 बच्चे,गौरव सिंह चौहान ,निखिल सिंह तोमर ,अजय सिंह,ध्यानेन्द्र सिंह,पृथ्वीराज सिंह,खुशी चौहान
बलराम सिंह, नेहा सिकरवार,विजयप्रताप सिंह
सुबोध।
इसके अलावा नवसृजन समाजिक संस्था द्वारा NDRF जवान शहीद हरिदास सिंह चौहान के परिवार को आर्थिक सहयोग के रूप में 1,33,215 रुपये की राशि प्रदान की गई थी। बताना जरूरी है कि हरिदास सिंह ग्राम – किटी मौ के निवासी थे,अटेर क्षेत्र में क्वारी नदी में कचौंगरा घाट पर फंसे लोगों को निकालने के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।