Advertisement

स्वामी विवेकानंद समाज सुधारक थे :- मोहन चक्रवेश

Bhind । हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय प्रकल्प स्वामी विवेकानंद को जानो द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा। भिंड सिटी एवं विवेकानंद शाखा द्वारा स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी में निजी कोचिंग संस्थान में जबलपुर से पधारे विवेकानंद केंद्र के विभाग प्रमुख मोहन चक्रवेश के मुख्य आथित्य में संपन्न कराई गई।

इस दौरान मोहन चक्रवेश ने बोलते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद का मानना था। आप दुनिया को बदलना चाहते हैं तो आपको पहले खुद पर विश्वास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद एक समाज सुधारक थे। जिन्होंने कई सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। स्वामी जी ने हमें यह भी सिखाया की अगर सब कुछ आपके लिए आसान हो जाए तो आप कभी भी अपनी अधिकतम क्षमता तक नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं हम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली ने कहा स्वामी विवेकानंद का मानना था कि निश्चित नैतिक संहिताएं हैं। जिनका सभी को पालन करना चाहिए । उन्होंने यह भी माना कि यदि आपके पास संसाधन है। तो आपको उन संसाधनों का योगदान करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जानो प्रतियोगिता के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने बताया कि विवेकानंद जी का मानना था कि ईश्वर ने हम सभी मनुष्यों को समान बनाया है और इसलिए हमें उनकी कृतियों के रूप में धर्म,जाति या लिंग के आधार पर भेदभाव करने का कोई अधिकार नहीं है।
कार्यक्रम के अंत में स्वामी विवेकानंद को जानो परीक्षा भी कराई गई । जिसमें 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हम फाउंडेशन के सचिव संतोष सिंह नरवरिया,अभिषेक बघेल,कुलदीप सिंह बघेल,अंकित सिंह भदोरिया,आनंद यादव आदि उपस्थित थे।