Bhind । छोटी स्कूली बच्चियों के साथ में हो रही घटनाओं पर आधारित गुड-टच बैड-टच जैसे मामले पर ग्राम जामपुरा शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

प्रोग्राम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करने पहुंचीं महिला टैक्स की प्रभारी क्रांति राजपूत ने बच्चियों को समझते हुए कहा कि हमें किसी अनजान व्यक्ति के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए इसके बाद भी अगर वह नहीं मानता तो हमें अपनी मां से सारी बात शेयर करनी चाहिए। स्कूल में कोई शिक्षक शराब पीकर आये तो इस की सूचना घर बालो को दें।
घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए समाजसेवी सुनील फौजी ने कहा कि हमारी बेटियों में जागृति लाना बहुत जरूरी है। महिला थाना एवं डेक्स प्रभारी क्रांति राजपूत ने बच्चियों को जानकारी देते हुए बताया कि गुड-टच और बेड-टच क्या होता है। उन्हें कहा किसी बुरी नियति वाले व्यक्ति द्वारा कभी भी कोई लालच जैसे टॉफी या अन्य कोई प्रलोभन देकर ,डरा धमका कर एकांत सुनसान जगह पर ले जाया जाना हो तो नही जाना चाहिए। और फिर बो ऐसा करता है तो तत्काल भीड़ भाड़ वाली जगह की तरफ भागना चाहिए। और चिल्ला के बताना चाहिए ताकि तुम्हारी को सहायता कर सके। इसके अलावा अपनी मां को हर एक घटना के बारे में भी बताए। मां से कभी कोई बात छुपाए नहीं। अपनी के साथ बिना झिजक आ जाया जा सकते हैं। इस दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया बीआरसी ने भी बच्चो को जानकारी दी। साथ ही दिनेश सोनी पत्रकार अरविंद शर्मा दतावली ने भी बेटियों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम सरपंच उदय राजसिंह भदौरिया, समाज सेवी जीतू भदौरिया ,वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह रावत,जितेंद्र यादव,प्रदीप राजावत,हसरत अली,एनके भटेले, रिंकी गर्ग एडवोकेट, आदित्य सिंह भदौरिया एवं सीताराम शर्मा,गजराज भदौरिया,महेश कुमार करय्या, दीपा यादव,मनोज दुबे,अभिप्रकाश दोहरे,प्रवीण जोशी,रामेंद्र सिंह बघेल,प्रभात सिंह शिक्षक गण तथा बडी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप भदौरिया और शिक्षक कृष्णकांता मैडम ने किया। वहीं स्कूल के प्राचार्य एस एन तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।














