Bhind । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलबार शाम भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से सामान्य मुलाकात की। जिसमें सार्थक ऐप पर विस्तृत चर्चा हुई । कलेक्टर ने इस अच्छी पहल का पुर ज़ोर समर्थन किया। तदुप्रांत डीपीसी भिंड व्योमेश शर्मा को बुकेभेंट कर सार्थक पहल के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भिंड के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाह,जिला सचिव सत्य नारायण सोनी,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पेंशनर संघ के प्रदेश मंत्री सुरेश चंद्र बादल,भा.म.सं. भिण्ड के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र बुधोलिया,शैलेंद्र सिंह भदोरिया,इंद्रपाल सिंह कुशवाह,राम सजीवन भारद्वाज उपस्थित थे।
भेंट में सार्थक ऐप पर सार्थक चर्चा पर सार निकल के आया कि संगठन राष्ट्रहित,समाज हित एवं गरीब बच्चों के हित लाभ के लिए की गई एक अच्छी पहल है और इस का हार्दिक स्वागत है। इस मौके पर कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक बात चीत हुई। प्रतिनिधिमंडल के इतर वहीं भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी का परिचय भी कराया गया।
मप्र राज्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम से की मुलाकात।













